फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक दिन पहले नाराज होकर मायके गई थी पत्नी

Mon, 12 Sep 2022 02:34 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

रविवार को युवक का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। इस दौरान उसने पत्नी के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद वह नाराज होकर मायके चली गई। रविवार रात युवक अपने घर पर अकेला मौजूद था। रात उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के अलापुर कस्बे के वार्ड नंबर तीन में सोमवार को 35 वर्षीय अनिल राजपूत पुत्र रामनिवास का शव फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले रविवार को उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया था।

विज्ञापन


उसने पत्नी के साथ मारपीट की थी। इससे पत्नी नाराज होकर वह अपने मायके चली गई थी। रविवार रात युवक अपने घर पर अकेला मौजूद था। रात उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। इस पर परिवार के तमाम लोग आ गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें