फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस स्टैंड के पास देखी पार्किंग के लिए चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से वाहनों को खड़ा करने से जाम की समस्या उपज रही है। अमर उजाला ने इसे लेकर प्रमुखता से खबरें प्रकाशित कीं। अब ईओ ने प्राइवेट बस स्टैंड के पास पार्किंग स्थल बनाने के लिए जगह का चयन किया है।
विज्ञापन

शहर में दो से तीन माह के अंदर अवैध वाहन स्टैंड की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। इस वजह से शहर की प्रमुख सड़कों पर जाम जैसी स्थिति रहती है। भीषण गर्मी में आम लोगों को काफी परेशानी होती है। वहीं अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि अपनी एसी लगी कार में आराम से बैठकर निकल जाते हैं। ऐसे में आम लोगों की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद में अधिकारियों का ध्यान इस ओर गया। रविवार को नगर पालिका ईओ दीप कुमार वार्ष्णेय ने प्राइवेट बस स्टैंड के पास में खाली पड़ी जगह पर पार्किंग स्थल खोले जाने के लिए जगह चिह्नित की। उन्होंने बताया कि अब तक शहर में चार पाहिया वाहनों को इधर-उधर खड़ा कर लिया जाता था। उसके लिए यहां जगह दी जाएगी। यहां पार्किंग शुरू होने के बाद में अगर किसी सड़क पर अवैध पार्किंग मिलती है तो संबंधित ड्राइवर और वाहन स्वामी दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पहले जुर्माना डाला जाएगा, दोबारा वहीं वाहन मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
24 घंटे के लिए निर्धारित किए 30 रुपये
नगर पालिका ने प्राइवेट बस स्टैंड के पास जगह चिह्नित करने के साथ ही किराये का भी निर्धारण कर लिया है। हालांकि यह किराया आम सहमति से तय किया गया है। ऐसे में चार पहिया वाहन को खड़ा करने पर 24 घंटे में 30 रुपये चुकाने होंगे। अगर संबंधित व्यक्ति निर्धारित समय के अंदर वहां से वाहन ले जाता है तो कोई अलग चार्ज नहीं लिया जाएगा, लेकिन उस समय के बाद में किराया दोगुना हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर में कुछ जगहों पर लोग सड़क किनारे अपने वाहन खड़े कर लेते हैं, जिसकी वजह से आम लोगों को परेशानी होती है। ऐसे में इन लोगों के लिए प्राइवेट बस स्टैंड के पास में एक स्थान निश्चित किया है। यहां पर यह लोग अपने चार पहिया वाहन पार्क कर सकेंगे। इसके लिए न्यूनतम शुल्क निर्धारित किया है। - दीप कुमार वार्ष्णेय, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें