ओरछी। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव खेड़ादास में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही अंत्येष्टि कर दी।
शनिवार को 42 वर्षीय अखिलेश का शव उसके ही कमरे में मिला। अखिलेश ने शुक्रवार रात खाना खाकर कमरे में सोने चले गए थे। शनिवार सुबह लोगों ने उसके घर से रोने की आवाज सुनी तो वह मौके पर पहुंचे। गांव में चर्चा है कि अखिलेश ने किसी बात को लेकर कमरे के अंदर फंदे से लटककर आत्महत्या की है। एसएचओ फैजगंज बेहटा सिद्धांत शर्मा ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है।