फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ककराला कांड का एक और आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर। पुलिस ने ककराला कांड के एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। ककराला कांड में अब तक 53 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

ककराला में बीते साल नौ दिसंबर को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पर हुए पथराव और बलवा में 28 लोगों को नामजद किया गया था। इसमें 300 अज्ञात आरोपी भी शामिल थे। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे और घटना के दौरान हुई वीडियोग्राफी के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ कर रही है। इस मामले में सात आरोपियों के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा हो चुके हैं तो अब तक आठ आरोपियों पर रासुका लगाया गया है। शनिवार को पुलिस ने ककराला कांड के आरोपी असरार अली खां निवासी वार्ड चार को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। एसएचओ हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि अधिकांश आरोपी फरार चल रहे हैं, उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें