फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
(25 बीडीएन-29)मृतक सोनू का फाइल फोटो।संवाद
विज्ञापन
अलापुर। कस्बे में युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस से मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस के अड़ने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब सात बजे कस्बे के वार्ड संख्या छह निवासी 36 वर्षीय सोनू पुत्र शिवदयाल का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने शव फंदे से लटका देखा तो चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। किसी ने सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोनू शराब पीने का आदी था। वह जुआ भी खेलता था। होली से लगातार शराब पी रहा था। नशे में ही उसने आत्महत्या कर ली। एसएचओ हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर रहे हैं। मगर, मौत की असल वजह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें