फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, पति समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप

Mon, 23 Jan 2023 05:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

महिला की शादी दो वर्ष पहले हुई थी। मायका पक्ष ने मृतका के पति समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उनका आरोप है कि मृतका पति बाइक और 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव मौसमपुर पट्टी में सोमवार को 25 वर्षीय महिला प्रियंका का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने बाइक और पचास हजार रुपये की मांग को लेकर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने तहरीर देकर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। 

विज्ञापन


बिनावर थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदी निवासी रिंकू यादव ने करीब दो साल पहले अपनी बेटी प्रियंका की शादी ग्राम पंचायत मौसमपुर के मजरा पट्टी में रवेंद्र के साथ की थी। रिंकू का आरोप है कि उसकी बेटी के ससुराल वाले शादी के बाद से एक बाइक और पचास हजार रुपये की मांग कर रहे थे। उन्होंने आर्थिक परेशानी के चलते उसके ससुराल वालों की मांग पूरी नहीं की थी। ससुराल वाले प्रियंका को परेशान कर रहे थे। 

मोहल्ले वालों ने दी मायका पक्ष को सूचना 

सोमवार को मोहल्ले के लोगों ने उसे सूचना दी कि प्रियंका की मौत हो गई है। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। इसकी सूचना पर रिंकू अपने परिवार के साथ पट्टी गांव पहुंच गए। उससे पहले थाना पुलिस आ गई थी। पुलिस ने मोहल्ले वालों की मदद से महिला के शव को फंदे से उतार लिया था। मायके वालों के पहुंचने के बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। रिंकू ने तहरीर देकर रविंद्र समेत चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तो वहीं पुलिस ने जांच के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें