फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दस दिन से लापता किशोरी का शव सरसों के खेत में मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Mon, 29 Dec 2025 02:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र में 19 दिसंबर से लापता किशोरी का शव सोमवार सुबह गांव के बाहर सरसों के खेत में मिला। शव क्षत-विक्षत हालत में था। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह सरसों के खेत में दस दिन से लापता किशोरी का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। थाना पुलिस के साथ सीओ बिसौली सुनील कुमार सिंह, एसपी देहात हृदेश कठेरिया घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल के साथ ही परिजनों व ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस को घटना के कारण तक पहुंचने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन


गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 15 साल की बेटी 19 दिसंबर की रात परिजनों के साथ घर में सो रही थी। रात में किसी समय वह कहीं चली गई। परिवार के लोगों को जब इसकी भनक लगी तो उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिवार के लोगों ने 26 दिसंबर को थाने पर पहुंचकर पुलिस को भी जानकारी दी लेकिन गुमशुदगी दर्ज नहीं हो सकी। पुलिस व परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। 

क्षत-विक्षत हालत में था शव 
परिजनों का कहना है कि उनको इसका अंदाजा भी नहीं था कि उनकी बेटी के साथ अनहोनी हो सकती है। वह समझ रहे थे कि किशोरी को कोई बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। गांव में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव के पास सरसों के खेत में किशोरी का शव पड़ा होने की सूचना मिली। परिवार के साथ गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई। जिसपर थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। देखा तो शव क्षत-विक्षत हालत में था। 

विज्ञापन

चकरोड पर खड़ी पुलिस की गाड़ियां - फोटो : संवाद
किसी जंगली जानवर ने नोच खाया मांस 
किशोरी के शरीर से मांस को जंगली जानवर नोचकर खा चुके थे। कपड़ों व चेहरे को देखकर उसकी पहचान हो सकी। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। मृतका की मां ने बताया कि उसकी बेटी कक्षा आठ तक पढ़ी-लिखी थी और वह अपने भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

किशोरी चार भाइयों के बीच अकेली थी। उसकी मौत से परिवार समेत गांव में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। तरह-तरह की चर्चाएं गांव के लोग कर रहे हैं। लेकिन उसकी मौत से गांव के लोग भी परेशान है। उनका कहना है कि घटना के पीछे कुछ भी रहा हो लेकिन अगर किसी ने उसकी हत्या की है तो आरोपी को कठोर सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

गांव के लोगों में रही ये चर्चा 
गांव के लोग दबी जुबान से दुष्कर्म के बाद हत्या की बात कहते नजर आए लेकिन खुलकर कहने को कोई सामने नहीं आ रहा है। हालांकि परिवार व पुलिस के लोग पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन घटनास्थल व शव की हालत को देखकर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।

एसपी देहात हृदेश कठेरिया ने बताया कि मृतका की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें