फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, बंटवारे को लेकर भाइयों से हुआ था विवाद

Tue, 11 Nov 2025 11:36 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में भाइयों से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव दीननगर शेखपुर निवासी सुरेंद्र कुमार (32 वर्ष) का शव मंगलवार को सुबह गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। खेत पर गए लोगों ने शव देखकर परिवार के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन खेत पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र पंजाब में रहकर मजदूरी करता था। दिवाली पर वह घर आया था। भाइयों में संपत्ति बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बात क्षुब्ध होकर रात में किसी समय वह घर से निकल गया और गांव के बाहर जाकर फंदा लगा लिया। वह चार भाई थे। सुरेंद्र की पत्नी बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें