फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिल्सी गल्ला मंडी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मजदूर का शव

Wed, 12 Jun 2024 05:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। बाइपास मार्ग स्थित गल्ला मंडी में मंगलवार की सुबह मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। मंडी में शव मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे मंडी में गल्ला व्यापारी मुकेश चंद्र आढ़ती की दुकान के आगे मजदूर का शव पड़ा था। कई व्यापारी एकत्र हो गए। इन्होंने इसकी शिनाख्त बहजोई थाना क्षेत्र के गांव चितौरा निवासी राजीव कुमार (42) पुत्र स्वराज्य सिंह के रूप में की।
परिवार के लोगों और थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करते हुए परिजन शव को अपने गांव को चले गए। राजीव कुमार कई कई वर्षो से मंडी में गल्ला व्यापारियों की फटी-पुरानी बोरी को सिलने का काम करते थे। वह शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें