फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बितरोई के पास रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, तहकीकात शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। बरेली-कासगंज ब्रॉडगेज लाइन पर बृहस्पतिवार तड़के बितरोई स्टेशन के पास एक व्यक्ति श्रमिक एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। एक्सप्रेस के गार्ड की सूचना पर मौके पर पहुंचे जीआरपी कर्मियों ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त करानी चाही लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक के दोनों हाथ और गर्दन धड़ से कटकर अलग हो गए थे। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

उझानी जीआरपी चौकी को इसका मीमो बृहस्पतिवार सुबह में मिला। श्रमिक एक्सप्रेस के गार्ड ने किलोमीटर संख्या 388/10 पर एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। जीआरपी चौकी इंचार्ज देव कुमार मौके पर पहुंचे तो गर्दन और दोनों हाथ धड़ से अलग मिले। मृतक गुलाबी रंग की शर्ट और काली पेंट पहने हुए थे। करीब 46 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की पहचान कराने के लिए जीआरपी ने बितरोई, सिकंदराबाद और कुलुआठेर गांव के लोगों को भी बुला लिया। ग्रामीणों की मौजूदगी में मृतक की पेंट जेबें भी खंगाली गईं लेकिन उनमें भी कुछ नहीं मिला।
जीआरपी कर्मियों की मानें तो मृतक ट्रेन में सवार प्रवासी मजदूर नहीं हो सकता। अगर ऐसा होता तो वह ट्रेन से पटरियों से दूर गिरता। चौकी इंचार्ज देव कुमार ने बताया कि ट्रेन के चालक ने पटरी पर घूमते देख लिया था। माना जा रहा है कि उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम कराके शव को शिनाख्त के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है। बता दें कि तड़के मुजरिया और कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची थी लेकिन शव ट्रैक पर होने की वजह से उसे जीआरपी ने बरामद किया। इधर, जीआरपी ने आसपास इलाके में लापता लोगों के बारे में जानकारी के लिए तहकीकात भी शुरू करदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें