फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईटेंशन तार छूने से डीसीएम में उतरा करंट, मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव में ब्रह्मपुर चौराहे के पास शनिवार शाम हाईटेंशन तार छू जाने से डीसीएम में करंट उतर आया। इससे एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दो मजदूर झुलस गए। पुलिस ने झुलसे मजदूरों को दातागंज सीएचसी पर भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बरेली के भमोरा थानाक्षेत्र के गांव बलिया निवासी राजेश (30) शनिवार शाम गांव के ही करीब 25 साथियों के साथ डीसीएम से घर लौट रहे थे। सभी मजदूर हरियाणा के झज्जर जिले के एक ईंट भट्टे में मजदूरी करते हैं। वह दातागंज के ब्रह्मपुर गांव चौराहे के पास पहुंचे। यहां चालक ने डीसीएम को सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। अधिकांश मजदूर डीसीएम से उतर गए थे। इसी बीच ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन डीसीएम से छू गई। इससे उसमें करंट उतर आया और अंदर बैठे राजेश समेत तीन मजदूर झुलस गए। राजेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नन्हें व बृजलाल गंभीर हैं। हादसा होते ही अन्य मजूदरों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने झुलसे मजदूरों को दातागंज सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें