फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दुकान में घुसी डीसीएम, लाखों की क्षति, कोई जनहानि नहीं

विज्ञापन
वजीरगंज में दुकान में घुसी डीसीएम। संवाद
विज्ञापन
वजीरगंज। बदायूं-मुरादाबाद हाईवे पर वजीरगंज कस्बे में शनिवार देर रात एक डीसीएम राजेंद्र कुमार एंड ब्रदर्स उर्फ रज्जू लोहिया की दुकान में जा घुसी, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। घटना देर रात करीब साढ़े तीन बजे के लगभग की है। सुबह में घटना की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीसीएम को दुकान से बाहर निकाला और थाने ले गई।
विज्ञापन


हादसे में दुकान को भारी क्षति पहुंची है। खराद और वेल्डिंग की मशीनें दब गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुकान में लगभग लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। डीसीएम चालक ने बताया कि वह देर रात मेरठ से कानपुर के लिए जा रहा था। वजीरगंज पहुंचने पर उसे अचानक नींद आ गई, जिसके कारण उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी।
चालक ने यह भी बताया कि इस हादसे में किसी को भी कोई चोट नहीं आई है। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह सीसीटीवी वीडियो की जांच कर रहे हैं। वीडियो के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

वजीरगंज में दुकान में घुसी डीसीएम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें