फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सहेली की शादी से आधी रात लौटी बेटी, सुबह घर में फंदे से लटका मिला शव

Tue, 09 May 2023 07:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले में एक युवती ने आत्महत्या कर ली। उसका शव फंदे से लटका मिला। बताया गया है कि युवती आधी रात सहेली की शादी से लौटी थी। इस पर उसके पिता ने डांट दिया था। 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र के गांव गौतरा में पिता की फटकार से आहत युवती ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव फंदे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

विज्ञापन


गौतरा के मोहल्ला नरपत रमसी निवासी राजेश कश्यप की 19 वर्षीय पुत्री मीना गांव में ही अपनी सहेली के शादी समारोह में शामिल होने गई थी। सोमवार रात करीब 12 बजे वह घर लौटी तो पिता ने उसको डांट दिया। इसके बाद मीना अपने कमरे में सोने चली गई। 

विज्ञापन

सुबह चाचा के घर में लटका मिला शव 

मंगलवार की सुबह परिजनों ने देखा कि मीना अपने चाचा के घर में फंदे से लटकी हुई है। यह देखते ही उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसको फंदे से नीचे उतारा गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गई। मामले की सूचना किसी ने पुलिस को दी तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा गया।

इस संबंध में एसओ रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आत्महत्या की सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा था। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें