फेसबुक पर अपलोड किया गया यह वीडियो
वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि जयमाल के बाद स्टेज पर दूल्हा रायफल से फायर कर रहा है। वो दुल्हन से भी फायर करवा रहा है। कुछ लोग उसको फायरिंग करने से मना कर रहे हैं, लेकिन दूल्हा पर शादी की खुशी इस कदर सवार थी कि वह किसी के मना करने पर नहीं माना। अरविंद राजपूत नाम से बनी फेसबुक आइडी पर यह वीडियो अपलोड किया गया है।
बता दें कि चुनाव के मद्देनजर लाइसेंसी हथियार जमा करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद लोग हथियार लेकर शादी समारोह में पहुंचे हैं। इससे व्यवस्था पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। इस मामले में एसपी सिटी एके श्रीवास्तव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, वायरल वीडियो की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।