बदायूं। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराने के लिए विभाग की ओर से तिथि का निर्धारण कर दिया गया है। तीन ब्लॉकों में प्रतियोगिता नहीं हो सकी थी। अब इनकी तिथि घोषित कर दी गई है। इसके तहत दहगवां, उसावां, इस्लामनगर में 12 से 14 दिसंबर के बीच प्रतियोगिता होगी।
ग्रामीण खेल लीग के तहत ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत दहगवां में 12 व 13 दिसंबर को प्रतियोगिता होगी। इसमें सब जूनियर, जूनियर, सीनियर बालक व बालिका वर्ग में एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन आदि स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।
वहीं इस्लामनगर ब्लॉक में 13 को एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती व वॉलीबाल व 14 दिसंबर को जूडो, फुटबॉल, बैडमिंटर, भारोत्तोलन स्पर्धाएं कराई जाएंगी। इसी क्रम में उसावां में भी 13 व 14 को खेल प्रतियोगिता होगी। जिला युवा कल्याण अधिकारी हरि प्रेम ने बताया कि प्रतियोगिताओं को समय से कराने के लिए क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियाें को निर्देशित किया गया है।