फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: इग्नू में बीए, बीकॉम, एमए, एमकाॅम में ऑनलाइन प्रवेश की तिथि बढ़ी

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय। संवाद - फोटो : akhnoor news
विज्ञापन
बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र में प्रवेश व नवीनीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। केंद्र समन्वयक डॉ. संजीव राठौर ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट www.ignou.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

डॉ. संजीव ने बताया कि अध्ययन केंद्र पर बीए, बीकॉम सहित हिंदी, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, एमकॉम जैसे छह स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इसके अलावा ग्राम विकास में पीजी डिप्लोमा और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन रूरल डेवलपमेंट (पीजीडीआरडी), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन (पीजीडीटी), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एजुकेशनल टेक्नोलॉजी (पीजीडीईटी), पीजीडीईएमए जैसे एक वर्षीय रोजगारपरक डिप्लोमा कोर्स भी चल रहे हैं। बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग वित्त और लेखा (डीबीपीओएफए) डिप्लोमा में भी प्रवेश लिए जा सकते हैं।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने बताया कि अध्ययन केंद्र से पांच अन्य जनपदों के केंद्र भी संबद्ध हैं और पहले जहां 17 पाठ्यक्रम संचालित थे, अब उनकी संख्या बढ़कर 33 कर दी गई है। बताया कि यह केंद्र वर्ष 2017 से लगातार परीक्षा केंद्र के रूप में कार्य कर रहा है, जिससे जिले के छात्रों को विशेष लाभ मिला है। बीए और बीकॉम के कुछ पाठ्यक्रमों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों के लिए प्रवेश निशुल्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें