फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दातागंज-शाहजहांपुर सड़क का होगा चौड़ीकरण, धनराशि आवंटित

Sat, 06 Dec 2025 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पुवायां-तिलहर-दातागंज-बदायूं मार्ग के अधूरे पड़े हिस्से के चौड़ीकरण को आखिरकार शासन से मंजूरी मिल गई है। दातागंज से लेकर शाहजहांपुर हाईवे तक के लगभग 9.45 किलोमीटर लंबे अवशेष भाग को विकसित किया जाएगा। लंबे समय से इस सड़क के खराब हालात को लेकर लोग शिकायत कर रहे थे। सड़क संकरी होने की वजह से न सिर्फ वाहनों का संचालन बाधित हो रहा था, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी बनी रहती थी।
विज्ञापन

जिले से होकर निकल रहे राज्यमार्ग की चौड़ाई वर्तमान में सात मीटर चौड़ी है। जिसे बढ़ाकर 10 मीटर किया जाएगा। चौड़ीकरण होने से न सिर्फ यातायात सुगम होगा, बल्कि दातागंज, इस्लामनगर, तिलहर व शाहजहांपुर की ओर आने-जाने वालों को राहत मिलेगी। भारी वाहनों की आवाजाही भी सुरक्षित रूप से हो सकेगी।
विभाग के अनुसार परियोजना की कुल लागत 41 करोड़ 26 लाख 20 हजार रुपये तय की गई है। शासन ने प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति जारी करते हुए 8 करोड़ 25 लाख 24 हजार रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी है। इससे लोक निर्माण विभाग को चौड़ीकरण कार्य शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है। स्वीकृति मिलने के बाद विभाग अब टेंडर प्रक्रिया की तैयारियों में जुट गया है। उम्मीद है कि टेंडर पूरे होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। एक्सईएन नरेश कुमार का कहना है कि सड़क निर्माण को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें