फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दातागंज पुलिस ने सीमा पार छोड़े चार जिला बदर आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को जिला बदर कर दिया। सोमवार शाम उन्हें जिले की सीमा के बाहर छोड़ दिया गया। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई है कि अगर छह माह के अंदर जिले में कहीं दिखाई दिए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव अरेला पुरैनी निवासी कीर्ति प्रताप सिंह, वीरमपुर निवासी धर्मवीर सिंह, करीमगंज निवासी साहूकार यादव उर्फ रविंद्र और सैदपुर निवासी कृपाल को अगले छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। इनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। इन पर गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। इस संबंध में डीएम कोर्ट में मुकदमे चल रहे थे । इसमें डीएम ने चारों आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश दिए ।
इंस्पेक्टर ने बताया कि चारों आरोपियों को छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। उन्हें चेतावनी दी गई है कि अगर दोबारा जिले में दिखाई दिए तो उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया जाएगा। इसके बाद आरोपी दूसरे जिलों में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें