फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दातागंज नगर पालिका में 25 हुए वार्ड, हुआ परिसीमन

Sat, 15 Apr 2017 01:25 AM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों का परिसीमन कर दिया गया है। इसमें नगर पंचायत से नगर पालिका में तब्दील हुई दातागंज निकाय में वार्डों की संख्या 15 से बढ़ाकर 25 की गई है। अन्य किसी निकाय में कोई वार्ड वृद्धि नहीं हुई है। परिसीमन में सारे निकायों में नए सिरे से प्रत्येक वार्ड में जनसंख्या का निर्धारण कर दिया गया है। परिसीमन का प्रस्ताव यहां से बनाकर नोटिफिकेशन के लिए शासन को भेजा गया है। इन पर अभी आपत्तियां भी मांगी जाएंगी।
विज्ञापन

 जिला प्रशासन की ओर परिसीमन का कार्य देख रहे एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 2011 की जनगणना के आधार पर निकायों के परिसीमन में प्रत्येक वार्ड में अधिकतम 15 प्रतिशत तक जनसंख्या का निर्धारण किया गया है। कोशिश रही है कि सभी वार्डो में समान आबादी रहे। परिसीमन में वार्डो के इलाकों में भी परिवर्तन हुआ है। दातागंज नगर पंचायत में ही कई इलाकों के वार्ड नंबर बदल गए हैं। एडीएम ने बताया कि परिसीमन को अनुमोदन और नोटिफिकेशन के लिए शासन को भेजा जा रहा है। इसके साथ ही आपत्तियां मांगी जाएगी। हालांकि आपत्तियों का समय अभी निर्धारित नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें