दास कॉलेज में आयोजित मैत्री मैच प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत।स्रोत-संस्थान
बदायं। नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज के मैदान पर मैत्री मैच एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज और राजकीय महाविद्यालय के बीच हुआ। इसमें एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज ने सात रन से मैच जीत लिया।
एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज की ओर से प्रोफेसर आशीष कुमार सक्सेना के नेतृत्व में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 21 ओवर में 80 रन बनाए। राजकीय महाविद्यालय की ओर से डॉ. हुकुम सिंह के नेतृत्व में टीम 73 रन ही बना सकी। इसकी वजह से उनको सात रन से हार का मुंह देखना पड़ा। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दास डिग्री कॉलेज के डॉ. प्रदीप चौरसिया को दिया गया।
उन्होंने 15 रन बनाए और दो विकेट लिया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज राजकीय महाविद्यालय के सतीश कुमार रहे। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार संयुक्त रूप से दास डिग्री कॉलेज के लक्ष्य सिंह चौधरी और प्रवेंद्र दीक्षित को दिया गया। बेस्ट अंपायर का पुरस्कार डॉ. विक्रांत उपाध्याय को दिया गया।