फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दास कॉलेज में यूपीटीयू प्रवेश परीक्षा आज

Sat, 18 Apr 2015 07:42 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के नेहरू शिव नारायण दास पीजी कॉलेज में 19 अप्रैल उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय(यूपीटीयू) लखनऊ द्वारा राज्य प्रेवश परीक्षा-2015 का आयोजन किया जाएगा। चार पालियों में होने वाली परीक्षा में 942 स्टूडेंट्स शामिल होंगे।
विज्ञापन

पहली बार बदायूं में बनाए गए केंद्र पर बच्चे राज्य प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। इससे पहले तक उन्हें बरेली या फिर अन्य जिलों की दौड़ लगानी पड़ती थी। दास कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि यूपीटीयू प्रवेश परीक्षा चार पाली में होगी। पहली पाली सुबह साढ़े सात से नौ बजे तक, दूसरी 10 से एक, तीसरी दो से साढ़े तीन तथा पांच से छह बजे तक होगी। बताया कि इसमें 942 स्टूडेंट्स भाग लेंगे। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।  वहीं डॉ. मनवीर सिंह ने बताया कि इग्नू अध्ययन केंद्र पर 19 अप्रैल होने वाली काउंसिलिंग कक्षाएं प्रवेश परीक्षा होने के कारण अग्रिम तिथि तक स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें