फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दरभंगा-दौराई का वाया बदायूं होगा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। त्योहारी सीजन में यात्रियों की राह आसान करने के लिए रेलवे ने दो जोड़ी और विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है। दरभंगा-दौराई विशेष ट्रेन वाया बदायूं होते हुए चलाई जाएगी, जबकि दिल्ली-आजमगढ़ विशेष ट्रेन का संचालन बरेली होते हुए किया जाएगा।
विज्ञापन

05537 दरभंगा-दौराई विशेष ट्रेन नौ नवंबर से 28 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को दरभंगा से दोपहर 1:15 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:12 बजे शाहजहांपुर आएगी। यहां से 9:40 बजे बदायूं और रात 10:30 बजे दौराई पहुंचेगी। वापसी में 05538 दौराई-दरभंगा विशेष ट्रेन 10 नवंबर से 29 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को दौराई से रात 11:45 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 10:53 बजे बदायूं, 1:17 बजे शाहजहांपुर और अगले दिन सुबह 4:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
04038 दिल्ली-आजमगढ़ विशेष ट्रेन 27 अक्तूबर से 17 नवंबर तक दिल्ली से प्रत्येक रविवार को शाम 7:10 बजे चलने के बाद रात 12:01 बजे बरेली आएगी। यहां से लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर होते हुए अगले दिन सुबह 11:30 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी। वापसी में 04037 आजमगढ़-दिल्ली विशेष ट्रेन 28 से 18 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को आजमगढ़ से दोपहर 1:30 बजे चलने के बाद रात 12:40 बजे बरेली आएगी और 6:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें