समिति पर खाद लेने के लिए जुटी किसानों की भीड़। संवाद
- फोटो : संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया बदमाश। स्रोत पुलिस
वजीरगंज। सहकारी समितियों पर डीएपी खाद की आपूर्ति न होने से किसानों में नाराजगी है। सोमवार को पीसीएफ गोदाम पर 500 बोरी डीएपी पहुंचने के बाद खाद वितरण शुरू हुआ, लेकिन किसानों की भीड़ थमने का नाम नहीं ले रही थी।
किसानों ने बताया कि ब्योली, वजीरगंज और गोठा की साधन सहकारी समितियों पर कई दिनों से डीएपी का स्टॉक समाप्त है। वितरण में मनमानी के आरोप भी लगाए गए। कई किसानों को एक बोरी डीएपी तक नहीं मिल सकी। सुबह से लंबी लाइनें लगने के बावजूद अधिकांश किसान खाद के बिना लौटने को मजबूर हुए।
खाद के लिए महिलाओं को भी घंटों तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा। किसानों का कहना है कि गेहूं और आलू की बोवाई का समय चल रहा है, ऐसे में डीएपी की कमी से खेती पर बड़ा असर पड़ सकता है। समिति सचिव सुशील कुमार सिंह ने बताया कि एक आधार कार्ड पर चार बोरी डीएपी दी जा रही है। जल्द ही नई खेप आने पर सभी किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाएगी।