फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जानलेवा बन रहीं लटकी लाइनें...हादसों के बाद भी नहीं जागा निगम

विज्ञापन
बिल्सी के मुख्य बाजार स्थित पुलिस चौकी से कटरा बाजार तक जर्जर लाइन लोगों के लिए बनी खतरा। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले भर में विद्युत निगम की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। जर्जर और झूलते तार हादसों को न्योता दे रहे हैं, बावजूद इसके निगम ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को कूड़ा बीन रहे एक युवक की 11 केवीए लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। मौके पर हाईटेंशन लाइन के तार काफी नीचे लटके मिले थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई मोहल्लों और गांवों में 11 केवीए की लाइनें काफी नीचे लटक रही हैं। कई जगह पोल टेढ़े हैं, तार जर्जर हैं। कई बार शिकायत के बाद भी निगम ने सुध नहीं ली। बारिश में खतरा और बढ़ जाता है। लोगों ने मांग की है कि झूलते तारों को तत्काल कसवाया जाए। जर्जर लाइनों को बदला जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।

घटना के बाद भी ठीक नहीं किए गए तार
सैदपुर। रविवार को संभल निवासी मोहम्मद नदीम (20) की 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इस घटना ने एक बार फिर बिजली लाइनों से सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एक पखवाड़े पहले इसी स्थान पर करंट लगने से एक गोवंश भी झुलसकर मर गया था। इससे दो वर्ष पूर्व इसी लाइन के पास एक समारोह में टेंट लगाते समय पाइप से तार छू जाने से वजीरगंज निवासी शान मोहम्मद (24) की मौत हो गई थी, जबकि उसका भाई कल्लू (28) और चाचा बब्बू (32) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद भी विद्युत निगम की ओर से लाइन को ठीक नहीं कराया गया। लोगों का कहना है कि समय रहते जर्जर और नीची लाइनों को दुरुस्त कर दिया जाए तो जान का जोखिम कम हो सकता है। संवाद

पुलिस चौकी से कटरा बाजार तक लाइनें जर्जर
बिल्सी। नगर के मुख्य बाजार स्थित पुलिस चौकी से कटरा बाजार तक बिजली की लाइनें जर्जर हालत में पहुंच गई हैं। आए दिन तार टूटकर गिरने से दुकानदारों और राहगीरों के बीच हादसे का खतरा बना रहता है। नगरवासियों का कहना है कि कई बार जर्जर लाइन को बदलने और व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए निगम के अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। बाजार में दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में किसी दिन तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। संवाद

ग्यारह हजार वोल्ट की लाइन पर झूलते खंभे
आसफपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर ग्यारह हजार वोल्ट की लाइन पर तिरछा खंभा किसी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। वहीं सीकरी साप्ताहिक बाजार में भी ग्यारह हजार वोल्ट की लाइन पर खंभा लटक रहा है। दोनों ही खंभे आबादी वाले क्षेत्र में हैं। इसकी शिकायत निगम के अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। संवाद

बिजनेश प्लान और एडिशनल प्लान के तहत जर्जर लाइनों को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। जहां-जहा लाइनें जर्जर हैं उन्हें जल्द ही दुरुस्त करा दिया जाएगा। स्थानीय लोग भी इस संबंध में निगम के कार्यालय आकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इससे लाइनें सही करने की दिशा में और मदद मिलेगी। - अजय कुमार, अधीक्षण अभियंता

बिल्सी के मुख्य बाजार स्थित पुलिस चौकी से कटरा बाजार तक जर्जर लाइन लोगों के लिए बनी खतरा। संवाद

बिल्सी के मुख्य बाजार स्थित पुलिस चौकी से कटरा बाजार तक जर्जर लाइन लोगों के लिए बनी खतरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें