फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डांस एकेडमी के संचालक पर दो किशोरियों से दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक किशोरी का आरोप शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। शहर के जवाहरपुरी इलाके में एक डांस एकेडमी के संचालक पर दो किशोरियों ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उनमें एक किशोरी का आरोप है कि संचालक ने उसे रात को एकेडमी में रोका था और उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि दूसरी किशोरी का कहना है कि उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उन्होंने पुलिस को अलग-अलग तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
डांस एकेडमी का संचालक सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। वह शहर के जवाहरपुरी इलाके में एक डांस एकेडमी चलाता है। उसके यहां तमाम लड़के और लड़कियां डांस सीखने आती हैं। थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी 14 वर्षीय लड़की का आरोप है कि 15 फरवरी को आंवला में डांस कंप्टीशन हुआ था, जिसमें उसके अलावा कई लड़कियों ने भाग लिया था। संचालक ने उसे एकेडमी में ही रोक लिया था। रात को संचालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पता चलने पर शनिवार को उसकी मां बेटी के साथ डांस एकेडमी पहुंचीं और हंगामा किया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। उसी दौरान एकेडमी पर कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी भी पहुंच गई। उसने आरोप लगाया कि संचालक काफी समय से उससे बात कर रहा था। उसको शादी करने का झांसा दिया था और अलग-अलग जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इससे पुलिस दोनों लड़कियों को थाने ले आई। आरोपी संचालक को भी हिरासत में ले लिया गया। दोनों किशोरियों ने आरोपी संचालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। देर शाम प्रभारी सीओ सिटी शक्ति सिंह ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी की और कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन


- शहर की दो किशोरियों ने संचालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उन्होंने अलग-अलग तहरीर भी दे दी है, जिस पर कार्रवाई कराई जा रही है।- शक्ति सिंह, प्रभारी सीओ सिटी एवं उझानी सीओ


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें