फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आंगन में लगे तार में उतरे करंट से डेयरी संचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम बैरमई खुर्द में बुधवार शाम करंट लगने से सतेंद्र पाल सिंह (45) की मौत हो गई। वह देर शाम नहाकर घर के आंगन में लगे तार पर सूखने के लिए कपड़े डालने गए थे। तार में करंट आ रहा था। जैसे ही उन्होंने तार पर गीला कपड़ा डाला कि तभी करंट का झटका लगा। परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम बैरमई खुर्द निवासी सतेंद्र पाल सिंह गांव में दूध की डेयरी चलाते थे। बुधवार देर शाम काम करके घर लौटे थे। उन्होंने शाम करीब सात बजे घर में स्नान किया और तार पर अंडरवियर डालने आंगन में चले गए। परिवार वालों के मुताबिक, एक दिन पहले उनके यहां खूब बारिश हुई थी, जिससे किसी तरह उस तार में करंट उतर आया था।
जैसे ही सतेंद्र पाल ने तार पर अंडरवियर डाला कि उन्हें तेज करंट लग गया। यह देखकर परिवार वाले दौड़ पड़े। उन्होंने डंडा आदि मारकर सतेंद्र पाल को तार से अलग किया, लेकिन तब तक वह काफी गंभीर रूप से झुलस चुके थे और बेहोश हो गए थे। परिवार वाले उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात करीब नौ बजे परिवार वाले उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले उसी समय शव अपने घर ले गए। उन्हाेंने इसकी सूचना थाना पुलिस को नहीं दी है। सुबह उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें