फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी व्यापारी समेत दो के घर बारह लाख की डकैती

Tue, 23 Jan 2018 06:41 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
दबतोरी चौकी क्षेत्र के दबतोरी और दबतोरा गांवों में सोमवार देर रात डकैती की बड़ी वारदात हो गई। प्रधान के भाई चीनी के थोक व्यापारी के घर में दहशत फैलाकर बदमाश करीब 11 लाख रुपये का माल समेट ले गए तो दूसरे गांव के घर से एक लाख का माल चोरी कर लिया। पुलिस चौकी के पास हुई घटना में यूपी 100 भी पौन घंटे बाद मौके पर आई। एसपी देहात ने मुआयना करके क्राइम ब्रांच को भी खुलासे में लगा दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी सैंपल लिए। 
विज्ञापन

दबतोरी चौकी से आधा किमी दूर कस्बे में सर्वेश माहेश्वरी का मकान है। वह चीनी के थोक व्यापारी होने के साथ ही किराने की दुकान चलाते हैं। उनके भाई मुकेश माहेश्वरी आदपुर गांव के प्रधान हैं। सोमवार रात दो बजे छत की लकड़ी की किवाड़ तोड़कर चार बदमाश उनके घर में घुस आए। लघुशंका को निकले उनके छोटे भाई राजू ने बदमाशों को देखा तो अपने कमरे में घुसकर गेट बंद करने की कोशिश की। इससे पहले बदमाशों ने उन्हें कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने राजू के सीने पर तमंचा लगाकर उनकी पत्नी सीमा के जेवर उतरवा लिए। सर्वेश का बेटा सचिन दूसरे कमरे में सो रहा था। राजू को गोली मारने की बात कहकर उससे गेट खुलवाया और उसकी पत्नी लक्ष्मी के भी जेवर उतरवा लिए। छत से सर्वेश ने इन्हें देखकर चीखना शुरू किया तो बदमाशों ने किवाड़ में गोली मारकर उन्हें चेताया कि उनके परिवार को गोली से उड़ा देंगे। बताते हैं कि वह राजू के कमरे में रखे सर्वेश के नौ लाख रुपये भी ले गए और बाहर से गेट बंद करके फरार हो गए। इससे पहले पड़ोस के दबतोरा गांव में वेदप्रकाश कोरी के घर में घुसे बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर उनके भांजे पूरन की पत्नी नीतू का जेवर निकलवा लिया। देर से पहुंची पुलिस जांच और कांबिंग के नाम पर लकीर पीटती रही। सर्वेश ने पहले नौ लाख नकदी दिखाकर तहरीर दी तो बाद में पुलिस ने उनसे साढ़े चार लाख नकदी की तहरीर लेकर रिपोर्ट लिख दी। संदेह के आधार पर पुलिस तीन लोगों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। मौके पर पहुंचे एसपी देहात डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें