फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बस टकराने से दबतोरी रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त, बरातियों से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात एक बस आगे चल रहे ऑटो से टकराते हुए दबतोरी रेलवे क्रॉसिंग के फाटक से भिड़ गई। फाटक क्षतिग्रस्त होने पर आरपीएफ ने चंदौसी में एफआईआर दर्ज की । वहीं हादसे के बाद ऑटो चालक और बस में सवार बरातियों के बीच मारपीट भी हुई।
विज्ञापन

सोमवार रात कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहकमपुर से बरातियों की बस सिरौली जा रही थी। यह बस दबतोरी रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंची थी। उसी दौरान सामने से एक ऑटो आ रहा था। बरातियों की बस उस ऑटो से टकरा गई, जिससे ऑटो चालक और बरातियों के बीच कहासुनी हो गई। ऑटो चालक ने कुछ और लोगों को बुला लिया और बरातियों के साथ मारपीट कर दी। यह मामला जैसे-तैसे सुलझा कि बस आगे जाकर रेलवे फाटक से टकरा गई, जिससे फाटक क्षतिग्रस्त हो गई।
इसकी सूचना पर स्टेशन मास्टर दीपक पटेल पहुंच गए। उन्होंने तुरंत इसके बारे में आरपीएफ चंदौसी को बताया, जिससे आरपीएफ ने चंदौसी में बस नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली। दबतोरी चौकी इंचार्ज ब्रजपाल सिंह ने बताया कि यह मामला आरपीएफ का है। वहीं इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें