बदायूं। बारिश के कारण कासगंज-बदायूं-बरेली नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए काटे जा रहे पेड़ों की कटाई का काम सुस्त चल रहा है। चौड़ीकरण के लिए कुल 5560 पेड़ों को काटा जाना है। अभी तक करीब 2000 पेड़ की कटाई हो पायी है।
एनएचएआई की ओर से मथुरा-बरेली राजमार्ग एनएच 530वी के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। तीसरे चरण में कासगंज से बदायूं तक काम होना है। इसके लिए एनएचएआई की ओर से वन विभाग से अनुमति ले ली गई थी और पेड़ों के कटान का काम तेजी से शुरू हो गया था। अब मानसून के सक्रिय होते ही यह कार्य सुस्त हो गया है। तेज बारिश और लगातार गीली जमीन की वजह से कटान स्थल पर कीचड़ और फिसलन के कारण मशीनें नहीं चल पा रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के बाद काम तेजी पकड़ेगा।
-
वर्जन
- बारिश की वजह से काम धीरे चल रहा है। बारिश के बाद में काम गति पकड़ सकेगा। चार-पांच किलोमीटर के दायरे में पेड़ों की कटाई हो गई है। - उत्कर्ष शुक्ला, परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण