बदायूं। मंगलवार को पावर कॉरपोरेशन की टीम ने जिलेभर में बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने 88 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे। इस दौरान टीम 26 लाख रुपये की वसूूली भी की। एक्सईएन वाईएस राघव ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
बिल्सी। अधिशासी अभियंता सतेंद्र कुमार चौहान के निर्देश पर बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर आयोजन किया गया। शिविर में बिजली बिल, मीटर, नए कनेक्शन संबंधी 25 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया। वहीं टीम ने अभियान चलाकर 15 बड़े बकायेदारों के कनेक्शनों को काटा गया। साथ ही साढ़े चार लाख रुपए की बकाया राशि को वसूल किया। इस मौके पर एसडीओ कुशमेंद्र कुमार गंगवार, जेई धर्मात्मा कुमार, गौरव सक्सेना, तेजपाल सिंह, राजेश कुमार, मंगलीराम, कुंवरपाल, अजय कुमार आदि रहे। संवाद