फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय ने दिए जांच के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी एनकेएस चौहान ने डीएम को भ्रष्टाचार के मामले में जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस्लामनगर निवासी अंकित सिंह की शिकायत पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लिया है। हिंदू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष ने ब्लॉक इस्लामनगर में तैनात सचिव गजेंद्र सिंह समेत सीडीओ, डीपीआरओ और खंड विकास अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।
विज्ञापन

अंकित सिंह ने मार्च 2020 में शपथ पत्र के साथ ग्राम पंचायत सचिव गजेंद्र सिंह की शिकायत की थी। कार्रवाई न होने पर आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की गई। शिकायत के बाद बीडीओ ने वित्तीय वर्ष 2015-16 से 2019-20 तक ग्राम पंचायत में कराये गए कार्यों की पत्रावलियां मय चेक बुक, कैश बुक के एक सप्ताह में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी कई बार गजेंद्र सिंह को आदेशित किया गया, लेकिन आदेशों का पालन नहीं हुआ। शिकायत के निस्तारण और जांच के लिए बीडीओ ने दो सदस्यों की टीम बनाई। इस टीम को भी सचिव ने प्रपत्र उपलब्ध नहीं कराए। डीएम ने सचिव के निलंबन के निर्देश भी दिए थे। इसके बाद भी अब तक सचिव गजेंद्र सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
अंकित सिंह ने इसकी शिकायत फिर से मुख्यमंत्री से की। आरोप लगाया कि वित्तीय घोटाले में सीडीओ, डीपीआरओ और बीडीओ की भूमिका भी संदिग्ध है। आरोप है कि भ्रष्टाचार और गबन के मामले में कार्रवाई न कर एक अधिकारी ने शिकायतकर्ता को ही जेल भिजवाने की धमकी दे डाली। अंकित सिंह की शिकायत पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने डीएम को मामले में जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वित्तीय अनियमितताओं के मामले में काफी संख्या में प्रधान और सचिवों से वसूली का आदेश दिया गया है। संबंधित शिकायत संज्ञान में है। इस मामले में भी जांच पूरी हो चुकी है। संबंधित सचिव के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को निर्देशित किया गया है। - कुमार प्रशांत, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें