फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू लाइन को जोड़ दिया हाइटेंशन लाइन से, उपकरण फुंके, कई को लगे झटके

विज्ञापन
विज्ञापन
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली क्षेत्र के गांव पुरवाखेड़ा में शनिवार की रात बड़ा हादसा होने से बच गया। किसी अज्ञात व्यक्ति ने अंधेरे में घरेलू बिजली लाइन के ट्रांसफार्मर को नजदीक से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से जोड़ दिया। जैसे ही सप्लाई सुचारु हुई वैसे ही घरों में लगे बिजली के उपकरण फुंकने शुरू हो गए। साथ ही जमीन पर करंट आ जाने से कई लोग गिर भी पड़े। अफरातफरी के बीच लोग चीखने-चिल्लाने लगे। प्रधान की सूचना पर अवर अभियंता ने सप्लाई को बंद कराया, तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस लीं। इस मामले में पुलिस को तहरीर भी दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार लगभग रात करीब नौ बजे बाद गांव पुरवाखेड़ा में बिजली सुचारु हुई। जैसे ही सप्लाई शुरु हुई वैसे ही अनुसूचित जाति बस्ती के घरों में लगे पंखें , टेलीविजन, कूलर , फ्रीज आदि फुंकने शुरू हो गए। यही नहीं खाना खाकर नलों पर पानी पीने गए कई लोगों को तेज करंट लगा। लोग समझ नहीं पा रहे आखिर यह क्या हो रहा है। सो अफरातफरी सी मच गई। लोगों के चीखने-चिल्लाने की आवाज भी घरों से आने लगी। बिजली के पोल पर सपोर्ट के लिए लगे विद्युत तार से गलियों की नालियों में भी करंट दौड़ गया। जमीन पर करंट उतर आने से कई जानवर भी कूदने-उछलने लगे थे। ग्राम प्रधान सुरेंद्र पाल यादव ने अवर अभियंता आसफपुर राजेश को फोन से जानकारी देकर सप्लाई को बंद कराया। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
बड़ी संख्या में लोग बस्ती में लगे ट्रांसफार्मर के पास गए पहुंच गए, तो देखा कि किसी ने घरेलू लाइन को 11 हजार की लाइन से मजबूत करके जोड़ दिया है। सप्लाई बंद होने पर किसी तरह लोगों ने हाईटेंशन लाइन को हटाया। सूचना मिलने के बाद बिजली सप्लाई दोबारा चालू की गई, लेकिन केबल में आग लगने से दलित बस्ती में पूरी रात सप्लाई गुल रही। रात के हादसे में रामकुमार , ब्रहदेव , धर्मपाल , कुन्नू , सविता , निशा आदि बाल-बाल बच गए। प्रधान सुरेंद्र पाल ने गांव वालों के साथ कोतवाली बिसौली पहुंचकर तहरीर दी। उन्होंने इस मामले में दोषियों का पता लगाकर कार्रवाई की गुहार की।
विज्ञापन

चारपाई पर चढ़कर लोगों ने बचाई जान-
- सप्लाई आने के बाद कई लोगों की जान पर बन आई थी। जमीन पर करंट आने से जानवर उछल-कूद करने लगे। रामेश्वर के परिजनों ने सभी बच्चों को चारपाई पर खड़ा कर दिया और बिजली जाने तक वह सभी लोग चारपाई पर ही खड़े रहे । इनके अलावा आठवीं कक्षा की छात्रा सविता और निशा को भी करंट लगा ।
कराई जाएंगी जांच, फिर होगी कार्रवाई
पुरवा खेड़ा गांव में ग्यारह हजार की लाइन से किसी अज्ञात व्यक्ति के तार जोड़ने की सूचना मिली है। बिजली सप्लाई आने के बाद कुछ लोगों को करंट लगा यह बताया गया। पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
किशोर कुमार गुप्ता एसडीएम बिसौली
पुरवा खेड़ा गांव की बस्ती के ट्रांसफार्मर की लाइन को किसी ने 11 हजार की लाइन से जोड़ दिया था। सूचना मिलते ही सप्लाई को बंद करा दिया गया। हादसा बढ़ा हो सकता था। पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। राजेश कुमार अवर अभियंता, आसफपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें