फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मुठभेड़ में शातिर भैंस चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। थाना दातागंज पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के दौरान एक शातिर भैंस चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि बदमाशों की गोली से एक सिपाही घायल हाे गया। घायल आरोपी और पुलिसकर्मी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 13-14 जून की रात गांव बेलाडांडी से भैंस चोरी की घटना हुई थी। मामले में केस दर्ज कर पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार देर रात बेलाडांडी पुल के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध पिकअप वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस की ओर से रुकने का इशारा करने पर चालक वाहन को कच्चे रास्ते की ओर ले गया।
घिरने पर वाहन में सवार तीन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें आरक्षी नितिन आर्य घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुलशन पुत्र मंसूर अली निवासी हथौड़ा बुजुर्ग थाना रोज जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

उसके कब्जे से तमंचा, दो कारतूस, भैंस चोरी से संबंधित 14,500 रुपये बरामद कर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिकअप कब्जे में ले ली। सीओ राहुल पांडेय का कहना है कि आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। मौके से भागे साथियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें