कादरचौक के गांव ततारपुर के पीएमश्री स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बच्चों को पुरस्कृत करते अ
कादरचौक। ब्लॉक क्षेत्र के गांव ततारपुर में पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय के परिसर में बृहस्पतिवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने मस्ती पाठशाला कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथि सर्वेश यादव रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य चंद्रभान सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार गंगवार रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया। संचालन जाकिर अली ने किया। इस अवसर पर एआरपी शैलेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, सत्येंद्र कुमार शहनवाज खां, रीति, रेनू मिश्रा आदि मौजूद रहीं। संवाद