फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जयंती के मौके पर हुआ भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज। प्राचीन मां मंगला देवी मंदिर परिसर में बने बालाजी दरबार में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें सुबह छह बजे सुंदर कांड का पाठ किया गया। इसके बाद पंडित विनोद पचौरी ने हवन पूजन कर महाआरती का आयोजन किया। बाबा नारायण गिरि ने कहा कि हनुमानजी की कृपा से लोगों के कष्ट हमेशा दूर होते है। शाम को भक्तों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें नगर, ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर दिनेश चंद्र शर्मा, दीपेश वार्ष्णेय, नेमपाल सिंह, जगतपाल सिंह, सुग्रीव, राजू, छंगे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें