फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला महोत्सव शुरू, धार्मिक नाटक के मंचन का लिया आनंद

सार

शहर के गांधी ग्राउंड में आयोजित होने वाले रामलीला महोत्सव को इस बार भव्यता दी जा रही है।मंगलवार को धार्मिक नाटक का मंचन किया गया।शहर की रामलीला करीब 130 साल पुरानी है।2020 में पहली बार कोरोना के कारण रामलीला महोत्सव का आयोजन नहीं किया गया था।
विज्ञापन
रामलीला महोत्सव में धार्मिक नाटक का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। शहर के गांधी ग्राउंड में आयोजित होने वाले रामलीला महोत्सव को इस बार भव्यता दी जा रही है। सोमवार को श्रीकृष्ण जन्म के साथ मंचन शुरू हो गया। मंगलवार को धार्मिक नाटक का मंचन किया गया।
विज्ञापन

शहर की रामलीला करीब 130 साल पुरानी है। 2020 में पहली बार कोरोना के कारण रामलीला महोत्सव का आयोजन नहीं किया गया था। 2021 में भी कोरोना की दूसरी लहर थी। ऐसे में आयोजन औपचारिकताओं भरा रहा, लेकिन रामलीला महोत्सव कमेटी इस बार आयोजन को भव्यता देने में कोई कमी नहीं रखना चाहती। 30 सितंबर शुक्रवार को राम विवाह शोभायात्रा का आयोजन और एक अक्तूबर को वनवास की लीला का मंचन किया जाएगा।
मेला कमेटी अध्यक्ष अरविंद कांत ने बताया कि पांच अक्तूबर को विजयदशमी और छह को भरत मिलाप होगा। 12 अक्तूबर को राजतिलक की लीला होगी। इसी क्रम में गांधी ग्राउंड में दुकानें सजने लगी हैं।
विज्ञापन

-
कादरचौक में रामलीला का मंचन आज से
कादरचौक। रामलीला मैदान राधाकांत मंदिर में रामलीला का मंचन बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगा। आदर्श रामलीला मंचन हरि बाबा रामलीला, रामलीला नाट्य कला कंपनी और बिहार की नाट्य कला कंपनी आयोजित करेगी। प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। संरक्षक महंत ऋषिदास ने बताया कि इस बार रामलीला महोत्सव को भव्यता दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें