जैन समाज ने पर्युषण पर्व के समापन पर यहां भगवान चंद्रप्रभु की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली। इंद्राणी का आसन भावना जैन को मिला।साहूकारा मोहल्ला स्थित भगवान चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व से जुड़े धार्मिक कार्यक्रम सोमवार सुबह शुरू हो गए। धार्मिक कार्यक्रम में हरिकिशोर जैन, अनूप जैन, जयदीप, शिवांक जैन, सिद्धार्थ जैन, प्रमोद कुमार, अजय जैन, शीला, तृप्ति, प्रतिज्ञा जैन, पूजा, बॉबी, अरुण जैन, बिन्नी जैन और पवन जैन मौजूद रहे।
उझानी (बदायूं)। जैन समाज ने पर्युषण पर्व के समापन पर यहां भगवान चंद्रप्रभु की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली। बैंडबाजों के साथ मार्केट में पहुंचे श्रीजी के रथ पर समाज के लोगों ने फूल बरसाए। सौधर्म इंद्र बने तुषार जैन ने श्रीजी को पूरी आस्था के साथ अपनी गोद में बैठाया। कुबेर की भूमिका अंकित जैन ने तो सारथी बनकर हिमांशु जैन ने रथ को हांका। इंद्राणी का आसन भावना जैन को मिला।
विज्ञापन
साहूकारा मोहल्ला स्थित भगवान चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व से जुड़े धार्मिक कार्यक्रम सोमवार सुबह शुरू हो गए। दोपहर बाद मंदिर परिसर से भगवान चंद्रप्रभु की शोभायात्रा शुरू हुई। नेमिनाथ भगवान की बैरागी झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। समाज के लोगों ने महावीर स्वामी के जयकारे लगाए और पुष्प वर्षा की।
शोभायात्रा के समापन पर मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम हुए। सजातीय बालिकाओं ने भगवान का गुणगान करते हुए अपनी पेशकश से आयोजकों को भाव विभोर कर दिया। समापन पर प्रसाद बांटा गया। धार्मिक कार्यक्रम में हरिकिशोर जैन, अनूप जैन, जयदीप, शिवांक जैन, सिद्धार्थ जैन, प्रमोद कुमार, अजय जैन, शीला, तृप्ति, प्रतिज्ञा जैन, पूजा, बॉबी, अरुण जैन, बिन्नी जैन और पवन जैन मौजूद रहे।