फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी रात किया मां का गुणगान

विज्ञापन
देवी जागरण में मौजूद सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता व अन्य। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
कुंवरगांव (बदायूं)। क्षेत्र के कसेर गांव में देवी जागरण का आयोजन किया गया। बहजोई से आये म्युजिकल ग्रुप के कलाकारों ने देवी गीतों पर समा बांध दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात सतेन्द्र मौर्य के संयोजन में दुर्गा जागरण में कलाकारों ने अपना जलवा बिखेरा। देवी गीतों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोग देर रात तक डटे रहे। कलाकारों में कानपुर से रागिनी शर्मा, बहजोई से कपिल, मुरादाबाद से आये सुरजीत शर्मा ने अपनी प्रस्तुति दी। चंदौसी से आए कलाकारों ने अपनी मनमोहक झांकियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पूर्व दुर्गा जागरण का शुभारंभ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने पूजन व आरती उतार कर किया। इससे पूर्व आयोजकों ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर राम शर्मा, यशवीर सिंह, लवी शर्मा, रामेश्वर मौर्य, तुलाराम कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें