फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाजी को छप्पन भोग चढ़ाए, भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद

विज्ञापन
बालाजी धाम में भंडारे में प्रसाद वितरित करते कृष्णऔतार मैंमिया समेत सेवादार। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। मैंमिया परिवार की ओर से मंगलवार को बालाजी मंदिर में सामूहिक हवन-पूजन कराया गया। उन्हें पोशाक पहनाने के बाद छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। इसके बाद हुए भंडारे में सैकड़ों लोगों के साथ कांवड़ियों ने भी प्रसाद पाया।
विज्ञापन

बदायूं रोड स्थित बालाजी धाम में धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: 10 बजे हुई। कृष्णऔतार मैंमिया और विवेक गोयल ने नगर निवासी भक्तों की मौजूगी में हवन-पूजन कराया। बालाजी महाराज के गुणगान के साथ मंत्रोच्चार किया गया। मंदिर के पुरोहित ने धार्मिक विधान से बालाजी महाराज को पोशाक पहनवाई। मंदिर में छप्पन भोग का प्रसाद भी चढ़ाया गया। पूर्वाह्न शुरू भंडारा शाम करीब चार बजे तक चला। सेवादारों में राजीव गोयल, टीटू मित्तल, अवधेेेश वर्मा, प्रदीप गुप्ता, शिवकिशोर माहेश्वरी, वैभव मैंमिया, केशव गर्ग, प्रभा गोयल, गुंजन गोयल, रोशनी आदि का व्यवस्थाओं में सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें