फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागपंचमी पर भगवान शिव की विशेष पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/ उसावां। सावन में हर सोमवार को जलाभिषेक के अलावा बीच में पड़ने वाली तेरस, नागपंचमी आदि पर्वों का भी बड़ा महत्व है। मंगलवार को नागपंचमी होने के कारण भोले के भक्तों ने भगवान शिव की विशेष आराधना की और जल चढ़ाया। मंदिरों के बाहर सांप लेकर कुछ सपेरे भी बैठे दिखाई दिए, जिनकी पूजा करके लोगों ने उन्हें दूध पिलाया। उसावां में भी नाग पंचमी मनाई गई।
विज्ञापन

शहर के बिरुआबाड़ी, गौरीशंकर, हरप्रसाद मंदिर समेत अन्य शिवालयों में नाग पंचमी के अवसर पर भोले के भक्तों ने शिवजी की पूजा की, साथ ही मनौतियां मानी। मंदिरों के बाहर बैठे कुछ सपेरों के पास मौजूद सर्पों की शिव भक्तों ने पूजा की और उनको दूध पिलाया। इधर उसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन के परिसर में मौजूद भगवान मनकामेश्वर मंदिर पर दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने चेयरमैन धीरेंद्रपाल गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख पति दिनेश कुमार सिंह के साथ रुद्राभिषेक किया।
भगवान भोलेनाथ का पूजन पंडित उमाशंकर तिवारी ने विधिविधान से कराया। उन्होंने सावन मास में रुद्राभिषेक के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह, नारायण गुप्ता, राजीव गुप्ता, माखन सिंह, थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह, राहुल लोधी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें