फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमजोर महिलाओं को जागरूक करें, उनकी मदद को रहें तैयार

विज्ञापन
पुलिस मॉर्डन स्कूल में कार्यक्रम में पंफलेट दिखाते एसएसपी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस मॉर्डन स्कूल में शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ, जिसमें एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने महिला पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में जाएं और अपराध नियंत्रण के अलावा कमजोर महिलाओं को जागरूक करें, जिससे वे समाज में एक शक्ति बनकर उभरें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसएसपी ने कहा कि पुलिस का काम कमजोर और असहाय लोगों की मदद करना भी है। खासकर महिलाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पुलिस उनकी पूरी मदद करे। उन्होंने अलग-अलग थानों से आईं महिला पुलिस कर्मियों को बताया कि सभी पुलिस कर्मी अपने-अपने क्षेत्र में जाएं और महिलाओं को 1090-वीमेन पॅावर हेल्पलाइन, 181-महिला हेल्पलाइन, 108-एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि की जानकारी दें। पुलिस की ओर से एक पंफलेट भी जारी किया गया, जिसे महिलाओं को वितरित करने के निर्देश दिए गए।
एसएसपी ने कहा कि हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल आने पर उसका विशेष तौर पर ध्यान दिया जाए। समय पर टीम पहुंचकर मामले की जानकारी करे और उसमें कार्रवाई कराए। महिलाओं को सुरक्षा का अहसास हो। उन्होंने कहा कि पुलिस महिला उत्पीड़न, छेड़छाड़ और तमाम महिलाओं से संबंधित मामलों पर नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान, महिला थाना इंस्पेक्टर रेनू सिंह, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी नीतू सिंह के अलावा तमाम महिला कांस्टेबल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें