कछला घाट गंगा में बाबा की प्रतिमा को विसर्जित करते भक्त
- फोटो : BADAUN
बिल्सी। श्री बाबा हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में हनुमान जी का जन्मोत्सव 16 अप्रैल को धूमधाम से मनाया गया, इसमें बाबा की भव्य प्रतिमा को स्थापित किया गया। इसका शिव शक्ति भवन मंदिर में भव्य शृंगार कर पूजा-अर्चना की गई। मुख्य बाजार में बाबा का एक भव्य डोला निकाला गया। इसके बाद प्रतिमा का बुधवार को श्रद्धालुओं ने कछला घाट पर जाकर गंगा मैया में धूमधाम से विसर्जन किया। इससे पहले सभी ने बाबा की पूजा-अर्चना के साथ आरती की, बाद में घाट पर खिचड़ी के प्रसाद का वितरण कराया गया। इस मौके पर नवरतन, मनीष पाल, कुलदीप वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय, प्रफुल्ल वार्ष्णेय, अमित वार्ष्णेय, सुरेश बाबू, रजनीश शर्मा, सचिन आदि मौजूद रहे। संवाद