फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहरा में श्रद्धालुओं ने कराया श्याम बाबा का संकीर्तन

विज्ञापन
रुदायन के सोहरा में हुए श्याम बाबा के संकीर्तन में झूमते भक्त - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
रुदायन (बदायूं)। क्षेत्र के गांव सोहरा में रविवार रात श्याम बाबा के भक्तों ने गांव के प्राचीन मंदिर पर प्रथम भव्य संकीर्तन कराया।
विज्ञापन

यहां सबसे पहले खाटू श्याम बाबा का अलौकिक शृंगार किया गया। इसके बाद अखंड ज्योति को प्रज्ज्वलित किया गया। दूर-दूर से आए श्याम बाबा के भक्तों ने बाबा को भोग लगाकर पूजा-अर्चना की। राहुल सांवरिया, रितिक भारद्वाज, प्रिया ठाकुर आदि कलाकारों ने बाबा का गुणगान किया। चंदौसी से आए श्याम प्रेमी मयंक अग्रवाल ने भंडारा किया। लखदातार श्याम मंडल के पदाधिकारियों ने मंदिर में प्रकाश व्यवस्था के लिए इंवर्टर बैटरी दान की। देर रात भक्तों को आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चंद्रपाल सिंह, विपिन गुप्ता, कमल मृदुल, सचिन, प्रदीप, कून्नू आदि भक्तों का विशेष योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें