बदायूं। रविवार को ईसाई समुदाय के लोगों ने ईस्टर संडे मनाया। उन्होंने चर्च में प्रार्थना की।
इंदिरा चौक स्थित सेंट्रल मेथाडिस्ट चर्च में रविवार सुबह चार बजे मिशन कंपाउंड से चर्च तक ईस्टर का जुलूस निकाला गया। इसमें सीनियर पादरी ईपी सिंह व ईसाई समुदाय के कई लोग शामिल रहे। फिर बड़ी धूमधाम से ईस्टर का पर्व मनाया गया और चर्च में आराधना कर यीशु मसीह के गीत गाए। पादरी ईपी सिंह ने बताया कि प्रभु यीशु आज ही के दिन जी उठे थे। हर साल की तरह इस साल भी आयोजन किया गया। बताया कि ईस्टर कोविड के चलते पिछले दो साल से नहीं मनाया गया था।
इस साल सिटी मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद ही जुलूस निकाला गया। इस मौके पर कार्यक्रम को सफल बनाने में अमन भारती, सुशांत सिंह, भानु जॉन, नवीन मैसी, अनु लाल, अनुग्रह मैसी व आशीष मैसी का सहयोग रहा।