अंबियापुर में शिव मंदिर के वार्षिकोत्सव पर पूजा करते भक्त
- फोटो : BADAUN
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव अंबियापुर स्थित श्री शिव शक्ति महामृत्युंजय मंदिर पर पिछले वर्ष भगवान शिव पार्वती, राधा-कृष्ण, हनुमान जी, मां सरस्वती समेत कई देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई थी। यहां भक्तों ने वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया।
मंदिर में सबसे पहले महंत पंडित अवनीश शर्मा ने भगवान शिव का अभिषेक किया। उसके बाद सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की। बाद में यहां महिलाओं ने भजन भी गाए। उसके बाद यहां प्रसाद का वितरण किया गया। महंत ने बताया कि मंदिर निर्माणधीन है। जल्द ही मंदिर भव्य रूप धारण करेगा। इस मौके पर प्रशांत जैन, गिरीश चंद शर्मा, हरिओम शर्मा, लवकुश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद