बिल्सी से हरिद्वार के लिए रवाना होते शिव भक्त। संवाद
- फोटो : BADAUN
बिल्सी। महाशिवरात्रि से पहले शनिवार को नगर से शिवभक्तों का एक जत्था बाइकों से हरिद्वार (उत्तराखंड) के लिए रवाना हुआ।
हर वर्ष की तरह इस बार भी शिव भक्त नगर के बिजली उपकेंद्र रोड स्थित शिव मंदिर पर एकत्र हुए। यहां पर महाशिवरात्रि जलाभिषेक के लिए मंदिर में पूजा-अर्चना कर हर हर महादेव के नारे लगाते हुए जल भरने के लिए हरिद्वार को रवाना हुए। शिव भक्तों का मेडिकल स्टोर संचालक सुनील कुमार ने पुष्प वर्षा कर रवाना किया। संवाद