फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुधनी में हुआ आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ ग्राम गुधनी स्थित आर्य समाज मंदिर पर रविवार को साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया। यहां सबसे पहले लोगों ने यज्ञ में सामूहिक रूप से आहुतियां दीं। इसके पश्चात सत्संग हुआ जिसमें वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने कहा कि सोमवार को मतदान दिवस है। मतदान हम सबका अधिकार है। हम अपने वोट का प्रयोग करके अपने स्वस्थ समाज व राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। हमें अपना वोट जाति मजहब के आधार पर नहीं देना है। सभी का वोट अनमोल हैं। हम अपने वोट का उपयोग देश का चरित्रवान नेतृत्व करने में करें।
विज्ञापन

अलीगढ़ से पधारे स्वामी बांसुरी वाले बाबा ने कहा कि यज्ञ हवन साक्षात देवताओं का दर्शन कराता है। यज्ञ को करने वाला स्वर्ग को जाता है। ऐसा कौन सा सुख है जो यज्ञ करने वाले को न मिलता हो। प्रज्ञा आर्य ने संस्कारशाला के बच्चों के साथ वेद मंत्र गाए तथा भजन सुनाएं। इस मौके पर राकेश आर्य, सूरजवती देवी, रेखा रानी, गुड्डो रानी, विचित्रपाल सिंह, सामर्थ आर्य, मोना रानी, प्रश्रय आर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें