भंडारा में प्रसाद ग्रहण करतीं कन्याएं। संवाद
- फोटो : BADAUN
वजीरगंज। क्षेत्र के गांव गोठा में बुुधवार को शिव मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हवन-पूजन के बाद मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। वार्षिकोत्सव पर मंदिर को फूलों से सजाया गया। गांव के लोगों ने हवन में आहुतियां दीं। महिलाओं ने मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया। भंडारे में गांव समेत आस-पास के गांवों के बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर प्रधान हरिओम सिंह, सुधीर कुमार सिंह, ज्ञान सिंह, सुधाकर सिंह, रामबाबू सिंह, रनवीर सिंह आदि का सहयोग रहा। संवाद