फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन समाज के लोगों ने की सामूहिक पूजा

विज्ञापन
जैन मंदिर में चल रहे कार्यक्रम के दौरान संतोष जैन शास्त्री को सम्मानित करते लोग - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो स्थित प्राचीन चंद्रप्रभू दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे भगवान शांतिनाथ स्वामी के विधान में तीसरे दिन जैन समाज के लोगों ने भक्तिभाव से सामूहिक पूजन किया।
विज्ञापन

शांतिधारा की बोली आदेश कुमार जैन ने लेकर प्रथम शांति धारा कराने का सौभाग्य प्राप्त किया। कलश शुद्धि के बाद प्रशांत जैन-चीनी जैन द्वारा मंदिर के शिखर पर स्थापित किया गया। ललितपुर जिले से आए पंडित संतोष जैन शास्त्री ने कहा कि शांतिनाथ विधान विश्व में सुख समृद्धि एवं शांति स्थापित करने के लिए है। उन्होंने इसकी जानकारी देने के साथ ही पूजा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर प्रभारी अध्यक्ष अनिल जैन सोनी, मीडिया प्रभारी प्रीत जैन, संतोष जैन, सुनील जैन, बॉबी जैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें