फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले के जयघोष

विज्ञापन
शिवरात्रि पर गौरी शंकर मंदिर मे जलाभिषेक करते भक्त।संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। शिवरात्रि पर शुक्रवार को शिवालयों में काफी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। शहरी क्षेत्र के साथ पूरा ग्रामीण आंचल शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का रुद्राभिषेक किया। शिवालय बम-बम भोले के जयघोष से गूंजते रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से मंदिरों पर शिव भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। शिव भक्तों ने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की। साथ ही भगवान भोले से मनौती मांगीं। हालांकि इस बार शिव भक्त हरिद्वार नहीं पहुंच पाए। अधिकतर ने गंगा से जल लाकर शहर के प्रसिद्ध बिरुआबाड़ी मंदिर व गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक किया। गौरीशंकर मंदिर में पुजारी कृष्णा जी ने कई रुद्राभिषेक भी कराए।
-
अंबियापुर में 11 देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव अंबियापुर में नव निर्मित महामृत्युंजय शिव मंदिर में शुक्रवार की मां दुर्गा समेत 11 देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा भक्तों ने धूमधाम से कराई। प्राण प्रतिष्ठा से पहले मुन्नालाल शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ कराया। हवन-यज्ञ के बाद सभी प्रतिमाओं का जलाभिषेक कराया गया। इसके बाद महिलाओं ने पीत वस्त्र धारण कर गांव में कलश यात्रा निकाली। साथ ही ग्रामीणों ने सभी प्रतिमाओं को टैक्टर-ट्रॉली से गांव भ्रमण कराया। इस मौके पर मन्दिर के महंत गिरधारी लाल शर्मा, शिवम उपाध्याय, प्रशान्त जैन, महेंद्रपाल शर्मा, अरविंद कुमार सतेंद्र, अखिलेश शर्मा, रविंद्र शर्मा, राजीव शर्मा, लवकुश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें